Internet ki Khoj Hindi Me

Translate

Breaking

Showing posts with label Android. Show all posts
Showing posts with label Android. Show all posts

Friday, September 21, 2018

September 21, 2018

Amazing Facts About Android

Amazing Facts About Android

लगभग 75 से 80 प्रतिशत लोग Android का इस्तेमाल करते है। 23,सितम्बर,2008 को पहला मोबाइल फ़ोन रिलीज़ हुआ था जो Android OS पर चलता था आज लगभग 10 साल बीत चुके है। आज हम Android से जुडी कुछ रोचक बाते आपको बताएंगे जो शायद ही आपको पता हो तो चलिये शुरू करते है।

Amazing Facts About Android,Android phones
Amazing Facts About Android

1. गूगल ने Android को नहीं बनाया है, गूगल ने 2005 में Android को 50 मिलियन डॉलर मे ख़रीदा था।  

2. Android मूल रूप से डिजिटल कैमरो के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में बनाया गया था। 

3.  Android ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम लिनक्स(Linux) पर आधारित है।  

4. Android पर चलने वाला पहला स्मार्टफ़ोन 2008 में जारी किया गया था, T-Mobile G1 था इसमें एक स्लाइडिंग कीबोर्ड था। 

5. लगभग 2.3 अरब लोग Android मोबाइल का इस्तेमाल करते है।  (2018) 

6. सैमसंग को 2004 के अंत मे Android खरीदने का अवसर मिला था लेकिन सैमसंग से इस मौके को इसलिए छोड़ दिए क्योकि उन्हें Android मे कोई खास क्षमता(Potential) नही दिखी थी। 

7. माइक्रोसॉफ्ट सालाना 2 अरब डॉलर पेटेंट रॉयल्टी के रूप मे Android से लेता है।  

8. Android 1.0 और 1.1 के अलावा अन्य सभी Android संस्करण का नाम मीठे पकवान या मिठाई के नाम पर रखा गया है। 

9. Android संस्करणों का नाम वर्णमाला के क्रम मे रखा गया है। 

Cupcake                             Android   1.5
Donut                                 Android   1.6
Eclair                                 Android   2.0- 2.1
Froyo                                Android    2.2- 2.2.3
Gingerbread                     Android    2.3- 2.3.7
Honeycomb                     Android    3.0- 3.2.6
Ice cream Sandwich        Android    4.0- 4.0.4
Jelly bean                        Android    4.1- 4.3.1
KitKat                              Android    4.4- 4.4.4
Lolipop                            Android    5.0- 5.1.1
Marshmallow                  Android    6.0- 6.0.1
Nougat                             Android    7.0- 7.1.2
Oreo                                Android    8.0- 8.1 
Pie                                   Android    9.0


10. Android शब्द का मतलब है पुरुष रोबोट , जबकि मादा रोबोट के लिए गिनोइड(Gynoid) शब्द का प्रयोग होता है। 

11.  Phandroid एक ऐसी वेबसाइट है जो  समाचार और समीक्षा सहित Android के लिए समर्पित है। वह पहली समर्पित Android वेबसाइट है उनकी पहली पोस्ट उसी दिन आई थी जब गूगल ने आधिकारिक तौर पर 2007 मे Android की घोषणा की थी। 

12. Irina Blok ने 2007 मे Android का Logo डिज़ाइन किया था उन्हें इसका विचार Man टॉयलेट के दरवाजे पर बने Logo से आया था।   

13.  CES  2011 मे Android 3.0 Honeycomb को  Motorola XOOM  पर शुरू किया गया था। इसे टेबलेट के लिए पूरी तरह से डिज़ाइन किया गया था  और स्मार्टफोन पर कभी नहीं चला। Honeycomb एक बड़ी विफलता साबित हुई। 

14. Android का Logo वास्तव मे एंड्राइड नहीं कहा जाता, गूगल अनौपचारिक रूप से उसे Bugdroid कहता है। 
15. 2010 में Sony Ericsson's  की लाइवव्यू  घडी को रिलीज़ किया गया था, ये डिवाइस Android फ़ोन से लिंक्ड था इसके अंदर Twitter feeds, Text और Media Player जैसी चीज़ो को नियंत्रित किया जा सकता था। 
16. नासा Android का भी उपयोग करता है। नासा ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर कक्षा में अपने सेंसर का परीक्षण करने के लिए अंतरिक्ष में Gingerbread Android पर चलने वाले  2  Nexus हैंडसेट को भेजा था। 

17. Android लगभग 46 भाषाओं में उपलब्ध है। 

18. Android गूगल प्ले स्टोर में 48 अरब से भी अधिक ऐप्प इंस्टॉल है। 

19. Android OS के प्रत्येक संस्करण के लिए गूगल के मुख्यालय के बाहर  मूर्तियां है।

20. 2008 के उत्तरार्ध में कई आलोचकों ने सोचा था की Android बुरी तरह फेल हो जाएगा। 

21. 2008 के पहले Android फ़ोन में हेडफोन जैक नहीं था और एडाप्टर की आवश्यकता थी। 

22.  लगभग 77% Market share Android का है। (2018) 

23. जैसा की हम सभी जानते है की प्ले स्टोर पर ज्यादातर एप्प फ्री होते है लेकिन 0.06$ की लागत लगती है कम से कम एक एप्प में।

आशा करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेंट जरूर करे। 
                      

   
      




Friday, September 14, 2018

September 14, 2018

How To Send Large File From Android Device

How To Send Large File From Android Device


लगभग 2.7बिलियन(2700 करोड़) स्मार्टफोन यूजर है दुनिया मे जिसमे से लगभग 2.3बिलियन (2300 करोड़) एंड्रॉइड(Android) यूजर है 
एंड्रॉइड फोन हमारे काम के जीवन में एक बड़ी भूमिका निभाते आ रहे है लेकिन कभी कभी हम उस फ़ोन से वो नहीं कर पाते जो हम चाहते है उदहारण के लिए बड़ी फाइलों(Large Files) को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करना अगर आपके पास अपने फोन पर कुछ है जो 1 जीबी है या यहां तक ​​कि केवल सौ मेगाबाइट(100 MB) है, तो यह ईमेल के लिए पहले से ही बहुत बड़ा है। ऐसे मे सवाल ये आता है की बड़ी फाइलों को कैसे ट्रांसफर करे ओर वह सुरक्षित भी हो
आज हम आपको कुछ शानदार ऐप्स दिखाएंगे जो आपको अपने एंड्रॉइड डिवाइस से अपनी बड़ी फाइलें भेजने में मदद करेंगे।


1. We Transfer

File Transfer,Android
File Transfer

यह एक बहुत ही अच्छी एप्लीकेशन है आप चाहें तो इसका Web Version भी इस्तेमाल कर सकते है सबसे अच्छी बात ये है की ये सुरक्षित है आपका डाटा या फाइल कही भी लीक नहीं होगी !
इसको इस्तेमाल करना काफी आसान है आप चाहे तो इसका Paid Version भी इस्तेमाल कर सकते है Paid Version मे आप 20GB और फ्री मे आप 2GB तक की फाइल ट्रांसफर कर सकते है तो देर किस बात की नीचे दिए हुए डाउनलोड बटन पर क्लिक कीजिये !



2. Send Anywhere


इसमें भी आप बड़ी फाइल भेज सकते है इसकी ख़ास बात यह हे की इसको ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन We Transfer के साथ ऐसा नहीं था इसके Paid Version में आप 50GB तक की फाइल भेज सकते है जो की We Transfer से ज्यादा है
Send Anywhere को हम एक तरह से Shareit और We Transfer का मिश्रण कहे सकते है अगर आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से फाइल भेजना चाहते है तो इस ऐप्प का इस्तेमाल कर सकते है !

Google Drive


गूगल ड्राइव का प्रयोग तो सभी करते है लेकिन शायद ही ये आपको पता हो की गूगल ड्राइव से हम 10GB जितनी बड़ी फाइल को आराम से सामने वाले के गूगल ड्राइव मे भेज सकते है कैसे चलिए जानते है !
मोबाइल :-
स्टेप 1:- सबसे पहले जो फाइल आपको ट्रांसफर करनी है उसको अपने गूगल ड्राइव में अपलोड कर ले 

स्टेप 2 :-  गूगल ड्राइव को ओपन करे अपलोड की हुई फाइल के राइट साइड में  3 Vertical Dots  दिख रहे होंगे उस पर क्लिक कीजिये 

स्टेप 3 :- Link Sharing ऑप्शन को ऑन कीजिये उसके बाद  ठीक उसके ऊपर ही Add People का ऑप्शन आ रहा होगा वहा क्लिक कीजिये 

स्टेप 4 :-  जिसको फाइल ट्रांसफर करनी है उसकी Gmail ID डालिये और भेज दीजिये


इसके अलावा अगर आप डेस्कटॉप से भेजना चहाते है तो 

स्टेप 1 और स्टेप 4 मे कोई बदलाव नहीं है 

स्टेप 2:- मे जो फाइल आपको ट्रांसफर करनी है उस पर राइट क्लिक(Right Click) करना होगा

स्टेप 3:- राइट क्लिक के बाद आपको वहा Get Shareable Link पर क्लिक करना है इसके बाद दुबारा से फाइल पर राइट क्लिक कर Share पर क्लिक कर दीजिये !

आप अपने हिसाब से तीनो मे से किसी भी एप्लीकेशन का प्रयोग कर सकते है जो आपके लिए अनुकूल हो ! कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट जरूर करे